“Somewhere, something incredible is waiting to be known.” — Carl Sagan

[ सुनियोजित ,सुव्यवस्थित ,संतुलित ,अनुकूलित ,अनुशासित जीवन ]

लक्ष्य [Goals]

क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने 18 वर्ष की अवस्था में स्कूल छोड़ दिया हो, जिसने पढ़ाई करने की उम्र में होटल में बर्तन मांजने , गैरेज में कार धोने , फर्स धोने , आरा मशीनों, फैक्ट्रियों , खेतों व पशुपालन केंद्रों पर एक अकुशल मजदूर के रूप में काम किया हो ?उसके शुरुआती दिनों में उसके पास रहने को जगह भी नहीं थी | वह फसल कटाई के दिनों में मजदूरी करके खेतों में ही सोता था जिसके लिए यह भी निश्चित नहीं था कि शाम को खाना मिलेगा भी या नहीं | आज वही व्यक्ति दुनिया के शीर्षस्थ मैनेजमेंट परामर्शदाता, प्रशिक्षक और वक्ताओं में से एक है | जी हां मैं बात कर रहा हूं बेस्ट सेलिंग लेखक ब्रायन ट्रेसी की जो आईबीएम, फोर्ड, जेरोक्स, एचपी और फेडरल एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं| उनका यह शून्य से शिखर तक का सफर वाकई प्रेरणादाई है| उनका सफलता का आजमाया हुआ सिस्टम सीखने योग्य है जिस पर चलकर लाखों लोगों ने शून्य से शुरू करके महान सफलता हासिल की है| इस सिस्टम को उन्होंने एक पुस्तक के रूप में ढाला है| इस पुस्तक में ट्रेसी वे अनिवार्य सिद्धांत बताते हैं जिनकी मदद से आप भी अपने सपने साकार कर सकते हैं | यह पुस्तक महत्वाकांक्षी लोगों के लिए है – ऐसे लोगों के लिए जो ज्यादा तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं | अगर आप भी यही चाहते हैं तो यह पुस्तक आप ही के लिए लिखी गई है इसमें बताए गए विचारों पर अमल करके आप वर्षों की कड़ी मेहनत से बच सकते हैं और अपने महत्वपूर्ण लक्ष्य ज्यादा तेजी से हासिल कर सकते हैं| आपको यह पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए |